जेजेपी संगठन में विस्तार, यूएलबी सेल में 14 पदाधिकारी नियुक्त

SHARE:

चंडीगढ़, 26 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, यूएलबी सेल के प्रभारी ईश्वर सिंह मान व प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 14 वरिष्ठ पदाधिकारीयों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा यूएलबी सेल में सिरसा निवासी पूर्व नगरपालिका प्रधान सुरेश कुमार उर्फ कुकु को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, पंचकुला निवासी पूर्वाचंल सभा अध्यक्ष विशंभर पाठक, भिवानी निवासी पूर्व एमसी निरंजन वाल्मिकी और पानीपत निवासी पूर्व एमसी महेंद्र जागलान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर भिवानी निवासी एमसी सचिन यादव, एमसी पंकज मेहता और पूर्व एमसी मांगे राम चरण को नियुक्त किया है।

 

इनके अलावा यूएलबी सेल में फरीदाबाद निवासी दालचंद सहारण, दवेंद्र बैरागी, अंबाला निवासी पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुखजीत सिंह, गुरुग्राम निवासी एमसी कुलदीप तंवर, झज्जर निवासी सुभाष शर्मा, रेवाड़ी निवासी पूर्व एमसी राजबीर सिंह और जितेंद्र अग्रवाल को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य