संक्षिप्त परिचय एवं फोटो :- समाजसेवी से मंत्री बनने तक देवेंद्र बबली

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

समाजसेवी से मंत्री बनने तक देवेंद्र बबली

 

देवेंद्र बबली फतेहाबाद जिला के विधानसभा क्षेत्र टोहाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव-2019 में देवेंद्र बबली 52302 वोट के बड़े अंतर से जीतकर पहली बार विधायक बने। इस चुनाव में बबली ने कुल 100752 वोट प्राप्त किए। इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और करीब 39 हजार वोट हासिल किए थे।

 

देवेंद्र बबली समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहे हैं। वे लंबे समय से क्षेत्र में अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से लोगों के लिए आंखों के चेकअप कैंपगरीब कन्याओं के विवाहयुवाओं के लिए खेल आदि जैसे कई समाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते आ रहे हैं। 

देवेंद्र बबली टोहाना के गांव बिढाई खेड़ा के रहने वाले हैं। किसान परिवार से संबंध रखने वाले बबली व्यवसायी भी हैं। इनके पिता का नाम दिलबाग सिंह और माता का नाम शारदा देवी हैं। देवेंद्र बबली स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं और वे अपने दादा को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं। इनके दादा कैप्टन उमराव सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में कैप्टन थे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन