– हरियाणवी युवाओं को दिलाएंगे निजी क्षेत्र के रोजगार में हिस्सा, सुप्रीम कोर्ट से आएगा युवाओं के हक में फैसला – डिप्टी सीएम – रोजगार कानून को जुमला बताने वाले नहीं चाहते हरियाणवियों के हाथों में रोजगार, ऐसे लोगों को करेंगे उजागर – दुष्यंत चौटाला

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

झज्जर/चंडीगढ़, 4 फरवरी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के कानून पर लगे स्टे को हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। हरियाणा के युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार के पक्ष को सुप्रीम कोर्ट में रखा गया जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत पर उनका पूरा भरोसा है और जल्द ही राज्य के युवाओं को रोजगार में उनका हिस्सा मिलेगा। डिप्टी सीएम ने यह बात शुक्रवार को झज्जर जिले के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

 

उद्योग जगत की शंकाओं को करेंगे दूर – डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हरियाणा की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध है। इस कानून को लेकर उद्योग जगत के भ्रम व शंकाओं को दूर करने के लिए वे विभिन्न जिलों में औद्योगिक संगठनों से भी चर्चा करेंगे। इसके तहत पानीपत में हैंडलूम उद्योग से पांच फरवरीगुरूग्राम में इंडस्ट्री एसोसिएशन से 13 फरवरी तथा फुटवीयर पार्क एसोसिएशन बहादुरगढ़ से 18 फरवरी को चर्चा की जाएगी। उन्होंने इस कानून को उद्योगों के लिए भी फायदेमंद बताते हुए कहा कि सोनीपत में एक इंडस्ट्री के वर्कफोर्स में 90 फीसदी स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की सभी शंकाओं और दिक्कतों के लिए वैकल्पिक प्रावधान कानून में दिए गए हैं और यह पूरी तरह संवैधानिक रूप से दुरुस्त कानून है।

विपक्षी दलों की मंशा को भी करेंगे उजागर – दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के कानून पर रोक के पीछे विपक्षी राजनीतिक दलों की भूमिका भी रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार कानून को जुमला बोलते हैउनकी सोच दर्शाती है कि वे हरियाणा के युवाओं के हाथों में रोजगार देखना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही हरियाणा के युवाओं से रोजगार छीनने के लिए विपक्ष की मंशा का भी खुलासा करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थापित उद्योग यहां के संसाधनों और इंफ्रास्ट्रक्चर को इस्तेमाल करते हैं और राज्य सरकार के कानून सभी पर लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का प्रावधान उद्योग स्थापित करने के एग्रीमेंट का हिस्सा भी होता है जिससे उद्योगपति अब तक बचते रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया से राहत लेकर इस एक्ट को लागू करवाया जाएगा। इसमें पहले अन स्किल्ड फिर सेमी स्किल्ड और बाद में स्किल्ड वर्कफोर्स को भी इसमें शामिल कराया जाएगा।

 

केंद्रीय बजट में रखा गया हरियाणा का ध्यान – दुष्यंत चौटाला

 

केंद्रीय आम बजट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट देश को आगे ले जाना वाला है। हरियाणा का भी इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। कृषिशिक्षास्वास्थ्यएमएसएमईएविएशन आदि क्षेत्रों को इस बजट से प्रोत्साहन मिला है। हरियाणा में शीघ्र हिसार एयरपोर्ट पर रनवे का काम पूरा हो जाएगा जिससे बड़े विमान भी वहां पर लैंडिंग कर सकेंगे। उन्होंने बताया की शीघ्र ही हरियाणा के हवाई अड्डों पर नाइट लैंडिंग के लिए इंतजाम पूरे हो जाएंगे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन