– जेजेपी के संगठन में विस्तार, 6 जिला प्रधानों समेत 35 पदाधिकारियों की नियुक्ति – जेजेपी ने राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारिणी, युवा, महिला प्रकोष्ठ में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 7 मार्च। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद छह जिला अध्यक्षों समेत 35 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी द्वारा रोहतक निवासी बलवान सुहाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया हैं। उचाना से पूर्व विधायक भाग सिंह छातरमहेंद्रगढ़ निवासी मंजू चौधरी व रेवाड़ी निवासी श्याम सुंदर सभरवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी हैं। प्रदेश सचिव के पद पर कैथल निवासी रामफल सरपंचनूंह निवासी तैय्यब हुसैन घासेडियाफरीदाबाद निवासी गोविंद कौशिक व श्याम सिंहहिसार निवासी जगदीश राय जग्गी और सोनीपत निवासी विनोद मोदी होंगे। वहीं फरीदाबाद निवासी तेजपाल डागर और पलवल निवासी गया लाल चांट को प्रदेश सह सचिव बनाया गया हैं।

 

प्रदेश कार्यकारिणी में अंबाला निवासी संदीप राणाजींद निवासी अनिल कुंडू व नंद लाल शर्मा और फरीदाबाद निवासी जगजीत वालिया को सदस्य बनाया हैं। वहीं करनाल निवासी पंडित रोशन लाल और फरीदाबाद निवासी अरविंद भारद्वाज प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।


जेजेपी ने फरीदाबाद जिला में पूर्व विधायक कुंदन लाल भाटिया के बेटे राजेश भाटिया को जिला प्रधान बनाया हैं। इसी तरह कैथल जिले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर धूप सिंह माजरा
महेंद्रगढ़ में एडवोकेट तेज प्रकाशनूंह में इकबाल जैलदाररेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर और रोहतक में दलबीर भराण को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं मास्टर ताराचंद चिडौद हिसार जिले के प्रभारी होंगे। इनके अलावा युवा प्रकोष्ठ में महेंद्रगढ़ जिले में अभय गुर्जर और फरीदाबाद में नलिन हुड्डा को युवा जिलाध्यक्ष बनाया हैं।

 

 

जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में स्व. पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा की बेटी हिसार निवासी चित्रा डाबड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं। इनके अलावा जींद निवासी मुकेश डूमरखां को महिला प्रदेश महासचिव और सोनीपत निवासी सरोज बेनीवालजींद निवासी वेदवती गोस्वामी व फरीदाबाद निवासी श्वेता शर्मा को महिला प्रदेश सचिव बनाया हैं। महिला सहसचिव के पद सोनीपत निवासी मीरा चौहान व कैथल निवासी चांदनी मलिक होंगी और फरीदाबाद निवासी अनिता गोयल को महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन