– छुछकवास-बहु सड़क के लिए 134 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी – डिप्टी सीएम – हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी के नए प्रस्तावित हाईवे पर केंद्रीय सड़क मंत्री की मिली सहमति – दुष्यंत चौटाला

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़14 मार्च। हरियाणा के झज्जर जिला में गांव छुछकवास से गांव बहु तक की सड़क को सात से बढ़ाकर दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा तथा इस सड़क पर आने वाले हर गांव में स्ट्रीट-लाइट लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिसार-तोशाम-बाढड़ा-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी से होते हुए केएमपी से जुड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे को भी अपनी सहमति दे दी है। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर दी।

 

डिप्टी सीएमजिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी हैने बताया कि राज्य सरकार ने गांव छुछकवास से गांव बहु तक सड़क निर्माण के लिए 134 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी हैजल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि झज्जर के स्कूलकॉलेज के सामने से गुजरने वाली तथा छुछकवास गांव की तरफ जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि छुछकवास-झज्जर मार्ग के नवीनीकरण का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

 

दुष्यंत चौटाला ने सदन के एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ के पास दो नए हाईवे तैयार हो रहे हैं। इनके बनने के बाद महेंद्रगढ़ शहर में हैवी व्हीकल का लोड कम हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हिसार-तोशाम-बाढड़ा-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी से होते हुए केएमपी से जुड़ने वाला एक नया हाईवे प्रस्तावित है। गत 9 मार्च 2022 को उनकी पंचगांव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात हुई थी जिसमें उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव को सहमति दे दी है। गडकरी ने इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दे दिए हैं।

—————–

– किसानों की समस्या को देखते हुए नौल्था गांव के पास पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर बनेगा अंडरपास – डिप्टी सीएम

चंडीगढ़14 मार्च। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि पानीपत जिला के इसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव नौल्था के पास से जो पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन गुजरती हैउस पर अंडरपास बनाने के लिए जल्द ही टेकअप किया जाएगा ताकि लोगों को उनके खेतों में आने-जाने में सुविधा हो सके।

 

डिप्टी सीएम ने बताया कि नौल्था गांव की 400 एकड़ कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी तरफ हैजिसके कारण सैकड़ों किसानों को खेत में जाने के लिए रास्ता नहीं है क्योंकि पुराना रास्ता रेलवे द्वारा बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की इस समस्या को देखते हुए यहां जल्द अंडरपास बनाया जाएगा।

 

– केएमपी पर बसेंगे पांच नए शहर – दुष्यंत चौटाला

सदन में एक अन्य सदस्य के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा केएमपी पर पांच नए शहर बसाने का विजन है जिनमें से एक शहर पलवल में प्रस्तावित है।

 

 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद पलवल में भी विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सदस्य द्वारा पलवल में आईएमटी का सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की पदमा योजना के तहत प्रदेश सरकार ने वन-ब्लॉक वन-प्रोडक्ट का प्लान तैयार किया है जिससे प्रदेश में विकास एवं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस योजना के तहत भी वहां संभावना तलाशने का आश्वासन दिया। उन्होंने लैंड पूलिंग पॉलिसी को प्रदेश के हित में अहम कदम बताते हुए कहा कि इस पॉलिसी के तहत जमीन लेकर उद्योग आदि स्थापित किए जा सकते हैं।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन