फसल नुकसान की रिपोर्ट से जो विधायक संतुष्ट नहीं, वे अपनी रिपोर्ट भेजकर जांच करवा सकते है – डिप्टी सीएम

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 21 मार्च। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी 22 जिलों में स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी। जिन विधायकों को यह लगता है कि उनके क्षेत्र के गांवों में पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है और पटवारी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट से वे संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपने लेटर-हैड पर उन गांवों का नाम लिख कर एक प्रति जिला उपायुक्त को तथा दूसरी प्रति उनको दे देंजांच करवा दी जाएगी। डिप्टी सीएम आज हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन के कुछ सदस्यों द्वारा स्पेशल गिरदावरी करवाए जाने के सवाल पर अपना उत्तर दे रहे थे।

 

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एक फरवरी से एक मार्च तक करवाई गई जनरल गिरदावरी की प्राथमिक रिपोर्ट आई हैस्पेशल गिरदावरी करवाने के आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की फाइनल रिपोर्ट आगामी विधानसभा सत्र से पहले ही बना दी जाएगी और तत्पश्चात प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करवा रखा था और उनकी पैदावार कम हुई है तो ऐसे किसानों को भी प्रतिपूर्ति की जाएगी।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन