– 27 मार्च से जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हलका स्तरीय कार्यक्रम आरंभ – डॉ. चौटाला सभी जेजेपी विधायकों के हलकों में करेंगे जनसभाएं

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 24 मार्च। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला 27 मार्च से अपने हलका स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे 13 अप्रैल तक पार्टी के सभी 10 विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं संबोधित करेंगे। इस दौरान वे संगठन की मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे तथा जेजेपी सदस्यता अभियान के बारे में भी फीडबैक लेंगे। 

 

जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला 27 मार्च को बाढड़ा, 28 मार्च को नरवाना व 29 मार्च को जुलाना में हलका स्तरीय जनसभाएं करेंगे। इसके बाद उनकी 31 मार्च को शाहाबाद, 3 अप्रैल को उकलाना व 4 अप्रैल को गुहला में जनसभाएं होगी।

 

अप्रैल को डॉ. चौटाला नारनौंद हलके में जनसभा संबोधित करेंगे। वहीं अप्रैल को टोहाना, 10 अप्रैल को बरवाला और 13 अप्रैल को उचाना में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभाएं आयोजित की जाएगी।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन