– डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की हिसार जिले को सौगात – 156 करोड़ रुपए की 18 सड़क विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

हिसार/चंडीगढ़9 जुलाई। शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार जिले को सौगात देते हुए 156 करोड़ रुपए से अधिक राशि की 18 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 12 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन तथा छह सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि इन सड़कों के बनने से यातायात व्यवस्था और सुगम होगी। उन्होंने कहा कि हांसी शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 के चौड़ीकरण को लेकर कई दिनों से मांग की जा रही थी और अब जल्दी इस सड़क को फोरलेन बनवा कर लोगों की इस मांग को पूरा किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस विकास परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर वर्ष 2023 तक पूरा हो जाएगा  और इस सड़क को न केवल फोरलेन बनवाया जाएगा बल्कि इसका सौंदर्यकरण भी करवाया जाएगा।हांसी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विनोद भयानाबरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग सहित स्थानीय नेताअधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

– इन सड़कों का हुआ शिलान्यास-उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री द्वारा हांसी शहर के अंदर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर-9 के फोरलेन कार्यबालावास से मुजादपुरनारनौंद हलके के हांसी-सिसाय-लोहारी-राघो- हैबतपुर खेड़ी जालबबरवाला हलके की सरसोद पावर हाउस से बरवाला अग्रोहा रोड तक की सड़कबरवाला जींद रोड बधावड और बिठमडा गांव से नेशनल हाईवे-52 तक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं पाबड़ा से सनियाना वाया दौलतपुर साहू उकलानापाबड़ा से चमार खेड़ा वाया कंडुल सड़ककुलेरी से पाबड़ा वाया कनोह किरमारा सड़कखेदड़ से हसनगढ़ वाया गैबीपुर तक सड़कढाणा कलां से जमावडीजमावड़ी से गगन खेड़ी हांसी जींद रोड तक सड़कमौला से पेटवाड़ वाया उगालन भकलाना सड़कनारनौंद से पेटवाड़हांसी बरवाला रोड से मेहजत सिसाय तक सड़कहांसी तोशाम रोड से पुट्ठी मंगलखांपाली से थुराना तक सड़क,  बालक से कनोंह-किरोड़ी तथा बालक से सीधा किरोड़ी तक सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

 

– हांसी के विकास को लेकर डिप्टी सीएम ने नवनिर्वाचित चेयरमैन से की चर्चा

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश का चहुमुखी विकास करवाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने यह बात नगर परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन से शहर के विकास को लेकर काफी देर मंत्रणा की और विकास परियोजनाओं की जानकारी हासिल करते हुए उनसे कहा कि दिल लगाकर पूरी रुचि के साथ शहर में विकास कार्य करवाएं और इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित आधार पर समाधान करवाने के निर्देश दिए।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन