तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: सरकारी बस और ट्रक में टक्कर, 18 की मौत, 15 घायल

SHARE:

तेलंगाना में बस-ट्रक हादसा: 18 की मौत, 15 घायल

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिर्ज़ागुडा के पास हुआ, जब तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) की बस और बजरी से लदे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई।

बस तंदुर से हैदराबाद जा रही थी और उसमें करीब 70 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पर लदी बजरी बस पर गिर गई, जिससे आगे की छह सीटों पर बैठे यात्री बुरी तरह दब गए। मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है।


घायलों को अस्पताल में भर्ती

घायलों को तुरंत चेवेल्ला सरकारी अस्पताल और नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद चेवेल्ला-विकाराबाद रोड पर लंबे समय तक ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए:

  • घायलों को तुरंत हैदराबाद शिफ्ट किया जाए

  • सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए

  • राहत व बचाव कार्य तेज किये जाएँ

  • पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य