बिहार को आज मिलेगी नई सरकार, एग्जिट पोल पर लगेगी मुहर या बदलेगा चुनावी खेल

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

बिहार चुनाव परिणाम आज, NDA या महागठबंधन? फैसला जल्द

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से राज्य के 38 जिलों के 44 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू होगी। सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती होगी, जिसके बाद सुबह 9 बजे के आसपास शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे।
अनुमान है कि 11 बजे तक कई सीटों पर तस्वीर साफ होने लगेगी और दोपहर बाद तक यह तय हो जाएगा कि बिहार की नई सरकार किसकी होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि पूरे राज्य में मतगणना शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।


🐅 एग्जिट पोल्स में NDA आगे, पर क्या पलटेगा महागठबंधन का पासा?

अधिकांश एग्जिट पोल्स ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार दोबारा बनेगी।
हालांकि एक एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बढ़त दिख रही है।
यानी मुकाबला अब भी रोचक बना हुआ है और वास्तविक परिणाम ही चुनावी तस्वीर को साफ करेंगे।


🎭 पोस्टर वॉर से गर्माया पटना

काउंटिंग से पहले पटना की सड़कों पर पोस्टरों की राजनीति तेज हो गई है।

  • जदयू ने नीतीश कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाया — “टाइगर अभी जिंदा है”

  • राजद ने जवाब में तेजस्वी यादव का पोस्टर लगाया — “अलविदा चाचा”

  • भाजपा ऑफिस पर पोस्टर — “नरेंद्र, नीतीश भाई-भाई”

राजद कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार और अमित शाह दोनों को निशाने पर लिया गया है, वहीं तेजस्वी यादव के साथ अखिलेश यादव भी दिखाई दे रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए कहा कि ये आंकड़े PMO के दबाव में तैयार किए गए हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन