अवैध निर्माण पर चला सख्ती का डंडा: टांडा की चंडीगढ़ कालोनी में पुलिस की कार्रवाई, 16 केसों वाली महिला तस्कर का ढहाया ढांचा

SHARE:

टांडा में अवैध निर्माण ढहा, NDPS आरोपी पर सख्त कार्रवाई

निजी संवाददाता – होशियारपुर

पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे की तस्करी और उससे जुड़े अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को होशियारपुर और टांडा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए टांडा की चंडीगढ़ कॉलोनी में बने एक अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। यह निर्माण कमलेश रानी, पत्नी जीवन लाला, निवासी वार्ड नंबर 11 द्वारा किया गया था।

16 NDPS केस दर्ज, आरोपी इस समय जेल में

एसपी पीबीआई मेजर सिंह के मुताबिक यह कार्रवाई एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक के निर्देशों पर की गई। सिविल प्रशासन की मौजूदगी में पूरे कानूनी प्रोटोकॉल के तहत ढहाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
उन्होंने बताया कि कमलेश रानी पर NDPS एक्ट के कुल 16 मामले दर्ज हैं और वर्तमान में वह जेल में बंद है।


अभियान जारी रहेगा: पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि

  • नशे से जुड़े अवैध कब्जे

  • ड्रग माफिया द्वारा बनाई गई अनधिकृत संपत्तियां
    के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि
“नशा तस्करी छोड़कर कोई दूसरा काम कर लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”


स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

चंडीगढ़ कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि नशा तस्करों के कारण वे लंबे समय से परेशान थे। पंजाब सरकार द्वारा नशे और अवैध कब्जों के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई को लोगों ने सराहा और समर्थन दिया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य