KKR ने वेंकटेश अय्यर–रसेल को किया रिलीज, पंजाब ने मैक्सवेल–इंगलिस को बाहर किया; देखें सभी टीमों की पूरी रिलीज लिस्ट | IPL 2026

SHARE:

IPL 2026: KKR ने रसेल–वेंकटेश को रिलीज किया, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइज़ी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई बड़े नामों को टीमों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सबसे बड़ा फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लिया है, जिसने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़) और आंद्रे रसेल (12 करोड़) जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

वहीं पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और विकेटकीपर जोश इंगलिस को टीम से बाहर कर दिया है।
सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करने वाली टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), जिसने कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इसके साथ ही बड़ी ट्रेडिंग हुई है—

  • रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए, जबकि संजू सैमसन अब CSK के लिए खेलेंगे।

  • सैम करन RR के साथ जुड़ गए।

  • मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने ट्रेड किया है।

  • शार्दुल ठाकुर अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।


🔥 किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिलीज (पूरी लिस्ट)

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) — 11 खिलाड़ी रिलीज

रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना, सैम करन, वंश बेदी, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, सी. आंद्रे सिद्धार्थ, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर

2. KKR

वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक, मोइन अली, एनरिक नॉर्किया, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया

3. मुंबई इंडियंस (MI)

लिजाद विलयम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, रीस टॉप्ली, विघ्नेश पुथुर, वी. सत्यनारायण राजू, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा

4. राजस्थान रॉयल्स (RR)

फजलहक फारूकी, वानिंदु हसारंगा, महीष तीक्ष्णा, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुणाल राठौर, कुमार कार्तिकेय

5. RCB

मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, चिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजारबानी, मोहित राठी

6. पंजाब किंग्स (PBKS)

ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, एरॉन हार्डी, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे

7. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जाम्पा

8. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमर जोसेफ

9. गुजरात टाइटन्स (GT)

गेराल्ड कोएट्जी, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया, दासुन शनाका

10. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य