एशिया कप: अभिषेक शर्मा और हारिस राउफ के बीच हुई नोकझोंक, भारतीय बल्लेबाज ने बताया पूरा किस्सा

SHARE:

एशिया कप अभिषेक शर्मा-हारिस राउफ में नोकझोंक

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार मात दी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जहां भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों की खीज भी साफ नजर आई।

मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का ध्यान भटकाने की कोशिश की। दोनों के बीच मैदान पर नोकझोंक भी हुई, लेकिन अंपायर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि,
“पाकिस्तानी गेंदबाज बिना वजह हमारे सामने आ रहे थे, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसलिए मैंने सोचा कि उनकी बातों का जवाब बल्ले से देना ही सही रहेगा।”

गिल के साथ शानदार साझेदारी

अभिषेक ने आगे कहा कि शुभमन गिल के साथ उनकी साझेदारी शानदार रही। दोनों बचपन से साथ खेलते आए हैं और मैदान पर उनकी समझ बेहतरीन है। गिल के आकर्षक शॉट्स देखकर अभिषेक ने भी उसी अंदाज में खेल दिखाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, “मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और जानता हूं कि टीम को जीत दिलाने में सक्षम हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है।”

भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में छह विकेट से हराया और अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार पारी से टीम को जीत दिलाई।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य