मैं और राहुल द्रविड़ ने भी ऐसा झेला था: सौरव गांगुली ने ‘रोहित शर्मा को हटाने’ की चर्चाओं पर लगाई लगाम, गिल की कप्तानी को बताया सही फैसला

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

टीम इंडिया को लगातार दो ICC खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस फैसले पर कहा कि यह “रोहित को हटाने” का मामला नहीं है, बल्कि एक स्वाभाविक और पारस्परिक निर्णय है जो हर बड़े खिलाड़ी के करियर के अंतिम पड़ाव में होता है।

 

गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि रोहित से इस बारे में बात की गई होगी। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ‘सैकिंग’ है। यह निश्चित रूप से एक आपसी चर्चा का नतीजा है। रोहित शानदार कप्तान रहे हैं — उन्होंने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों जीती हैं। उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं है। लेकिन 2027 में रोहित 40 वर्ष के होंगे, जो खेल के लिहाज से बड़ा नंबर है। यही मेरे साथ हुआ, यही राहुल द्रविड़ के साथ हुआ… और यही हर खिलाड़ी के साथ होता है। यहां तक कि 40 की उम्र में शुभमन गिल भी इसी स्थिति का सामना करेंगे।”

गांगुली, जो हाल ही में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष बने हैं, ने चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “गिल को प्रमोट करना गलत फैसला नहीं है। उसने इंग्लैंड दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह भविष्य को ध्यान में रखते हुए सही कदम है। रोहित खेलते रह सकते हैं और साथ ही एक युवा कप्तान को तैयार किया जा सकता है।”

पिछले हफ्ते चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने गिल की नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा था कि यह एक “फॉरवर्ड-लुकिंग” निर्णय है, जिससे गिल को 2027 वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त अनुभव मिल सके।

आगरकर ने कहा था, “किसी न किसी समय आपको अगले विश्व कप की तैयारी शुरू करनी ही होती है। वनडे अब कम खेले जाते हैं, इसलिए अगले कप्तान को तैयार करने के लिए ज्यादा मैच नहीं मिलते। यही वजह है कि हमने अभी से गिल को जिम्मेदारी देने का फैसला किया।”

भारत का अगला वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जो शुभमन गिल की पहली कप्तानी की परीक्षा होगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन