फाइल को सर्विस में लाने के एवज में रिश्वत! फरीदाबाद में वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी पर विजिलेंस का शिकंजा

SHARE:

फरीदाबाद रिश्वत मामला सांख्यिकी अधिकारी गिरफ्तार हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो राजेश कुमार भ्रष्टाचार निरोधक

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं भ्र.नि. ब्यूरो), फरीदाबाद ने आज भ्रष्टाचार के एक मामले में तत्कालीन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार के खिलाफ माननीय न्यायालय, फरीदाबाद में चालान पेश कर दिया है। आरोपी राजेश कुमार को ब्यूरो ने 3 जनवरी 2025 को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

पूरा घटनाक्रम

शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया था कि एक फर्म (ग्लोबिज़ इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) से संबंधित उसके सर्टिफिकेट सर्विस का मामला राजेश कुमार के पास था। आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को मोबाइल पर कॉल करके बताया कि उसका सर्टिफिकेट सर्विस में आ गया है, लेकिन यदि उसने पूरी डिटेल फार्म में भरकर नहीं दी, तो वह उसके खिलाफ कार्यवाही करेगा।

रिश्वत की मांग और सौदेबाजी

इसके बाद, आरोपी राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता के सलाहकार श्री वैभव से मिलकर अपनी कार्यवाही टालने के एवज में 25,000 रुपये की नकद रिश्वत की मांग की। सौदेबाजी के बाद, आरोपी राजेश कुमार 20,000 रुपये लेने पर सहमत हो गया।

रंगे हाथों गिरफ्तारी

3 जनवरी 2025 को रा.स. एवं भ्र.नि. ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को शिकायतकर्ता के सलाहकार श्री वैभव से 20,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय सचिव, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, फरीदाबाद में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब ब्यूरो ने इस मामले में जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश कर दिया है।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य