एसपी जीरकपुर गजलप्रीत कौर के नेतृत्व में पुलिस एक्शन मोड में, ‘ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध’ अभियान तेज

SHARE:

जीरकपुर पुलिस एसएसपी गजलप्रीत कौर Punjab Police Drugs War Punjab Anti Drug Campaign Jantak Khabar News जीरकपुर ड्रग्स मामला नशा विरोधी अभियान पंजाब

जीरकपुर:
नव-नियुक्त एसएसपी गजलप्रीत कौर (IPS) के नेतृत्व में जीरकपुर पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्शन मोड में नज़र आ रही है। जीरकपुर, ढकोली थाना पुलिस और बलटाना चौकी पुलिस ने मिलकर ड्रग्स के खिलाफ बड़े स्तर पर ‘ड्रग-वॉर’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस अभियान को लेकर एसएसपी गजलप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति मिशन को ज़मीन पर मजबूत तरीके से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का यह फ़र्ज़ है कि वे आने वाली पीढ़ियों को नशे की बुराइयों से बचाने में योगदान दें।

✔ शहर में 24 घंटे निगरानी

एसएसपी ने बताया कि शहर में 24 घंटे निगरानी और रैंडम चेकिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को शहर में नशा बेचने, लाने या किसी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो वह पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

✔ नशा पीड़ित परिवारों से अपील

एसएसपी गजलप्रीत कौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि—
“अगर किसी परिवार में कोई बच्चा नशे की लत में फंस गया है, तो इसे छुपाने की बजाय उसकी जानकारी पुलिस या एंटी-ड्रग हेल्पलाइन को दें। ऐसे मामलों में पीड़ित बच्चों को इलाज और नशा-मुक्ति केंद्रों तक पहुँचाया जाएगा।”

✔ नशा बेचने वालों पर सख़्त कार्रवाई

उन्होंने साफ कहा कि नशा बेचने वालों, सप्लायर्स और उनसे जुड़े सभी संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
“किसी भी कीमत पर नशा कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा,” उन्होंने कहा।

एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जीरकपुर को नशा-रहित शहर बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और पुलिस जनता के सहयोग से इसे सफल बनाएगी।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य