साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 22 सितंबर:
पंजाब के बच्चों ने पंचकूला में हुए उत्तर ज़ोन रेड रिबन क्विज़ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान जीता। इस प्रतियोगिता में पंजाब सहित 9 राज्यों के छात्र शामिल हुए थे।

इससे पहले पंजाब के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 11वीं कक्षा तक रेड रिबन क्विज़ प्रतियोगिता कराई गई थी। ये मुकाबले पहले स्कूल स्तर पर, फिर ज़िले में और उसके बाद राज्य स्तर पर हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संगरूर में हुई थी, जिसमें 22 टीमों ने भाग लिया। इसमें नवां शहर के स्कूल ऑफ एमिनेंस की टीम पहले नंबर पर रही।

इसके बाद यही टीम पंचकूला में हुई उत्तर ज़ोन प्रतियोगिता में गई, जहाँ 11वीं की गुरलीन कौर और 9वीं की जैस्मीन ने पंजाब को दूसरा स्थान दिलाया। इन्हें एक ट्रॉफी, 40,000 रुपये और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
पंजाब एससीईआरटी की डायरेक्टर किरन शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और कहा कि वे आगे भी और उपलब्धियाँ हासिल करें।


























