दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कल्कि 2 से एग्जिट पर दी सफाई, शाहरुख संग ‘किंग’ को किया कन्फर्म: ‘हर फैसला…’

SHARE:

दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी सीक्वल छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, शाहरुख खान संग ‘किंग’ को किया कन्फर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आखिरकार कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से अपने एग्जिट पर खुलकर बात की है और शाहरुख खान संग अपनी नई फिल्म ‘किंग’ की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके और शाहरुख के हाथ एक-दूसरे में थामे नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,
“लगभग 18 साल पहले जब हम ओम शांति ओम की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने (शाहरुख) मुझे पहली सीख दी थी कि फिल्म बनाने का अनुभव और इसके दौरान बने रिश्ते, उसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं और तभी से अपने हर फैसले में इसे अपनाया है। शायद यही वजह है कि हम अपनी छठी फिल्म साथ करने जा रहे हैं।”

दीपिका ने शाहरुख को टैग करते हुए #King और #Day1 हैशटैग का इस्तेमाल किया, जिससे साफ है कि यह जोड़ी फिर एक बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। यह फिल्म दीपिका और शाहरुख की ओम शांति ओम (2007) के बाद छठी फिल्म होगी।

कल्कि 2898 एडी सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका

विजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक बयान जारी कर दीपिका के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की। बयान में लिखा था,
“यह आधिकारिक घोषणा है कि दीपिका पादुकोण अब #Kalki2898AD के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है। इतनी बड़ी फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता की जरूरत होती है, जो हम आपसी सहमति से नहीं पा सके। हम उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

निर्देशक नाग अश्विन ने भी इंस्टाग्राम पर कृष्णा के एंट्री सीन के फैन एडिट के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और लिखा, “जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन आप आगे क्या चुनते हैं, यह आपके हाथ में है।” यह पोस्ट दीपिका के एग्जिट पर उनका इशारा माना जा रहा है।

क्यों लिया दीपिका ने यह फैसला

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब दीपिका ने किसी बड़े प्रोजेक्ट से दूरी बनाई है। इससे पहले मई में उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट भी छोड़ दी थी। वजह बताई गई थी लंबी वर्किंग ऑवर्स, प्रॉफिट-शेयरिंग क्लॉज और मातृत्व को प्राथमिकता देना। साथ ही वह तेलुगु डायलॉग्स से भी बचना चाहती थीं। कल्कि 2898 एडी से बाहर होना भी उनके उसी विचार से मेल खाता है कि वे वही प्रोजेक्ट चुनती हैं, जो उनकी सोच और कमिटमेंट के हिसाब से सही हों।

फैंस ने दीपिका के इस फैसले को समझा और ‘किंग’ के ऐलान पर खुशी जताई। सोशल मीडिया पर शाहरुख-दीपिका की जोड़ी को लेकर जबरदस्त उत्साह है, वहीं कल्कि सीक्वल से उनके बाहर होने पर बहस भी जारी है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य