नेटफ्लिक्स का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड में ‘मिराई’ मूवी की स्टारकास्ट ने ऑडियंस का मनोरंजन किया।
शो के मेकर्स ने अब नया प्रोमो जारी किया है, जो शो के अपकमिंग और लास्ट एपिसोड का है। इस एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करते नजर आएंगे। प्रोमो में अक्षय के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद होगी।
अक्षय ने किया कपिल की खिंचाई
नया प्रोमो में अक्षय कुमार और कपिल शर्मा एक-दूसरे की टांग खींचते दिखे। अक्षय अपनी एंट्री कई लड़कियों के साथ करते हैं, जिस पर कपिल ने मजाक करते हुए कहा, “आप इन लड़कियों के साथ क्यों आए हो, क्या आप ‘किस-किसको प्यार करूं’ मूवी कर रहे हो?”
कब्रिस्तान में गाना क्यों शूट हुआ?
कपिल के तंज का जवाब देते हुए अक्षय ने मजेदार अंदाज में कहा कि 15 साल बाद इस आदमी का वक्त आता है, फिल्म मिलती है। इसके बाद कपिल ने बताया कि ‘किस-किसको प्यार करूं’ का गाना शूट करते समय डायरेक्टर्स ने कहा था कि बस सीधा चलते हुए आना है। अक्षय ने बीच में मजाक करते हुए कहा कि गाना कब्रिस्तान में इसलिए शूट हुआ क्योंकि उसकी डांसिंग स्किल्स बिल्कुल डेड थी।

























