किसानों के हित में काम के लिए हरियाणा को मिलेगा बेस्ट स्टेट अवॉर्ड – डिप्टी सीएम

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़3 नवंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी निर्णयों की बदौलत ही प्रदेश को इस साल का इंडिया एग्री बिजनेस बेस्ट स्टेट‘ का अवॉर्ड मिला है और यह अवॉर्ड हरियाणा को आगामी 9 नवंबर 2022 को दिल्ली में दिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंडियन कौंसिल ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर की तरफ से दिया जाने वाला यह अवॉर्ड राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों पर मुहर लगाता है। डिप्टी सीएम वीरवार को जींद जिला के विभिन्न गांवों में निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज उद्योगराजस्व के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कृषि क्षेत्र में भी कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में कोई परेशानी नहीं आने दी गईवे अधिकारियों से लगातार फीडबैक लेते रहे कि किसानों को उनकी फसल का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए और मंडियों से उठान में कोई परेशानी न हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फसल खरीद का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया गया और सरकार ने 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इस बार तो एक कदम ओर आगे बढ़ते हुए केवल 48 घंटों में ही किसानों को भुगतान किया गया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कृषि क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है और सरकार ने एक लाख एकड़ जमीन में से सेम की समस्या को खत्म करने का लक्ष्य लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 13 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ-साथ भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने बताया कि सिरसा जिले में झींगा मछलीकुरुक्षेत्र में मधुमक्खी पालनसोनीपत में मशरूमगुरूग्राम व फरीदाबाद में फूलकरनाल व यमुनानगर में आलू की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में किसान यह खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। आज हरियाणा ने पराली प्रबंधन पर अच्छा काम किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस गति से अभी तक प्रदेश में विकास हुआ हैभविष्य में और तेज गति से विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और प्रदेश के लोगों को आगे लेकर जाना ही उनका लक्ष्य है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन