जेजेपी के संगठन में बड़ा विस्तार, 23 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 28 अगस्त। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीविभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 23 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला ने 23 जेजेपी नेताओं को बनाया वरिष्ठ पदाधिकारी

जींद निवासी राम मेहर ठाकुर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं। सिरसा निवासी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जगसीर सिंह मांगियाना और नूंह निवासी जावेद प्रदेश महासचिव होंगे। सोनीपत निवासी बलजीत मलिक खानपुर और महेंद्रगढ़ निवासी पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी को प्रदेश सचिव तथा रोहतक निवासी संजय बल्हारा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया हैं। पार्टी ने रमेश गोदारा को दोबारा से हिसार का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। गुरुग्राम निवासी यशवीर राघव जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता होंगे।

 

कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को जेजेपी बीसी सेल का प्रदेश प्रभारी और हिसार निवासी कृष्ण गंगवा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं।

 

जेजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ में कैथल निवासी बिल्लू चंदाना और सोनीपत निवासी पूर्व चेयरमैन कुलदीप मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। रोहतक निवासी शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य प्रवीण लांबा पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव होंगे।

 

जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी पूर्व मंत्री चौधरी लीला कृष्ण की पुत्रवधु सुषमा चौधरीहिसार निवासी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा भाटी और यमुनानगर निवासी पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। कैथल निवासी कमलेश श्योकंद को महिला प्रदेश सचिवकैथल निवासी सरोज बरसाना को महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं। वहीं रजनी बाला धीमान पंचकुला महिला जिला अध्यक्ष होंगी।

 

जेजेपी एससी सेल में पंचकुला निवासी अमित सोनकर को प्रदेश महासचिवपंचकुला निवासी गुरुदेव चरणनिया को पंचकुला का जिला प्रधान बनाया है। कैथल निवासी पाला राम सैनी यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में पानीपत निवासी सुभाष सिंगला को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी हैं।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन