जेजेपी नेताओं को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपनी सेहत पर ध्यान दें अभय सिंह, दुष्यंत के कामों से बढ़ रही है शुगर – दिग्विजय चौटाला वेंटिलेटर पर है इनेलो, अपनी शुगर और इनेलो की सेहत पर ध्यान दें अभय चौटाला – दिग्विजय अभय चौटाला जींद जाएं तो 2018 के अपने गुनाहों के लिए लोकदली कार्यकर्ताओं से माफी मांग कर आएं – दिग्विजय चौटाला

SHARE:

चंडीगढ़, 14 सितंबर। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि मौजूदा नेतृत्व की वजह से इनेलो आज वेंटिलेटर पर आखिरी सांसे ले रही है, और इनेलो नेताओं को जेजेपी की बजाय खुद की और अपनी पार्टी की सेहत पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व विधायक अभय चौटाला के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी के विस्तार और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विकास कार्यों का अभय चौटाला की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है और उनकी शुगर बार-बार बढ़ रही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भले ही अभय सिंह कहते हों कि इनेलो की रैली देखकर जेजेपी नेता अस्पताल पहुंच जाएंगे, लेकिन हम अभय सिंह की तंदुरुस्ती की कामना करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें कभी अस्पताल ना जाना पड़े।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय सिंह ने अपने स्वार्थवश इनेलो को वेंटीलेटर पर ला दिया है और अब तो वे खुद भी शुगर, बीपी जैसी बीमारियों से घिर गए हैं। ऐसे हालात में महत्वकांक्षी और अभिमानी होने की बजाय आत्ममंथन और पश्चाताप में समय बिताना चाहिए। साथ ही एक मजबूत पार्टी को गर्त में ले जाने के लिए पुराने लोकदली लोगों से माफी भी मांगनी चाहिए। अभय चौटाला के जींद में बड़ी रैली करने के दावे पर दिग्विजय ने कहा कि जींद अपना स्पष्ट फैसला 3 साल पहले दे चुका है। दिसंबर 2018 में जींद में जन्मी जननायक जनता पार्टी आज हरियाणा के लोगों की सेवा कर रही है और जनवरी 2019 में उसी जींद ने इनेलो को 3 हजार और जेजेपी को 38 हजार वोट देकर बड़े बड़े अक्षरों में अपना निर्णय हरियाणा को बता दिया था। जींद की पावन धरती का आशीर्वाद शुरू से जेजेपी के साथ रहा है। दिग्विजय ने कहा कि जींद में अभय चौटाला अब रैली करने जाएं तो 2018 के अपने गुनाहों पर माफी भी मांग आएं। शायद उससे इनेलो और अभय सिंह को कुछ स्वास्थ्य लाभ मिले।
अभय चौटाला की इस टिप्पणी पर कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सिंह चौटाला को जींद में उनकी रैली देखने जाना चाहिए, दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह ने ही अपने सगे बड़े भाई और भतीजों को पार्टी से निकाला था, और उनकी सभी बातों का सच हरियाणा के लोग जानते हैं। दिग्विजय ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर भी राजनीतिक चुनौती देने जैसे ओछे काम आज की इनेलो की पहचान बन गए हैं और हरियाणा के लोग ऐसी मानसिकता को कभी पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो नेतृत्व इसी तरह नकारात्मक राजनीति पर चलता रहा तो उनकी बची खुची पार्टी भी खत्म हो जाएगी।
Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य