महत्वपूर्ण प्रेस नोट:- ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए जेजेपी ने नियुक्त किए प्रभारी व सह-प्रभारी

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

– ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए जेजेपी ने नियुक्त किए प्रभारी व सह-प्रभारी

– जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह को बनाया चुनाव प्रभारी

– राज्य मंत्री अनूप धानक व दिग्विजय चौटाला को सह-प्रभारी की जिम्मेदारीतीन सहयोगी भी नियुक्त

 

चंडीगढ़1 अक्टूबर। 30 अक्टूबर को होने वाले ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रभारीसह-प्रभारियों व सहयोगियों को नियुक्त कर दिया है। जेजेपी की तरफ से उपचुनाव के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अनूप धानक और जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं इनके सहयोगी के तौर पर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक कृष्ण कंबोजप्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक रामबीर पटौदी व वरिष्ठ युवा नेता सुमित राणा को जिम्मेदारी दी गई है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालावरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालापार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक में लिए।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्टी के ऐलनाबाद उपचुनाव के नवनियुक्त प्रभारी सरदार निशान सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार की दोनों पार्टियां बीजेपी-जेजेपी मिलकर मजबूती के साथ इस उपचुनाव को लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन का मजबूत उम्मीदवार होगा और उसे ऐलनाबाद की जनता अपना आशीर्वाद देते हुए सरकार के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी। निशान सिंह ने कहा कि दोनों दलों में उम्मीदवार किस पार्टी का होगाये फैसला दोनों दलों की सर्वसम्मति से लिया जाएगा।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन