सफेद मक्खी, झुलसा रोग से बर्बाद हुई फसल के प्रभावित सभी किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा : नैना चौटाला — सभी जरूरी औपचारिकताओं के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची, स्वीकृति मिलते ही जारी होगा मुआवजा : नैना चौटाला

SHARE:

#JJP #Jantakkhabar #HaryanaNews
बाढड़ा, 07 जुलाई :
बाढड़ा उपमंडल क्षेत्र में वर्ष 2020 में सफेद मक्खी व झुलसा रोग के कारण खराब हुई कपास की फसल का मुआवजा जल्द ही सभी प्रभावित किसानों को मिलेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद मुआवजे से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच चुकी है। वहां से जल्द स्वीकृति मिलते ही सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरित करवा दी जाएगी। यह बाद बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने वीरवार को कही। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला द्वारा तत्परता से सभी औपचारिकताएं पूरी कर तथा स्वीकृति देते हुए मुआवजे से संबंधित यह फाइल कई दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में भिजवाई जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस फाइल को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके तुरंत बाद मुआवजा राशि वितरित कर दी जाएगी। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2020 में उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सभी प्रभावित किसानों को उनकी खराब हुई फसल की एवज में हर हाल में मुअावजा दिलवाया जाएगा।
बाक्स :
8.46 करोड़ मुआवजा होगा वितरित
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्पेशल गिरदावरी के दौरान तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार बाढड़ा तहसील के सभी 54 गांवों में 33 हजार 665 एकड़ में कपास की फसल बर्बाद हुई थी। इनमें से 24 हजार 762 एकड़ जमीन फसल बीमा योजना के तहत बीमीत है। जबकि शेष बची 8903 एकड़ जमीन की एवज में विभाग द्वारा आठ करोड़ 45 लाख 78 हजार 500 रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जल्द ही प्रभावित किसानों को करीब 8.46 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाएगा।
बाक्स :
हर सुख-दुख में हूं किसानों के साथ : नैना
विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की गई है। वर्ष 2020 में बाढड़ा तहसील के गांवों में बर्बाद हुई फसल का मुअावजा भी जल्द किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कथित किसान नेताओं को इन विषयों पर राजनीति करने के बजाय किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा किसान बाहुल्य क्षेत्र है। वे प्रत्येक सुख-दुख की घड़ी में किसानों के साथ हैं।
Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य