हरियाणा सरकार कौशल विकास के जरिए युवाओं को तराशकर दिला रही रोजगार – डिप्टी सीएम – अब तक करीब 17 हजार युवाओं की नामी कंपनियों में करवाई प्लेसमेंट – दुष्यंत चौटाला

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़5 अगस्त। हरियाणा सरकार द्वारा अपने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से तराशकर रोजगार के योग्य बनाने की नीति के बेहतरीन परिणाम सामने आने लगे हैं। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज फिर प्रदेश के 17 ऐसे युवाओं को हरी झंडी दिखाकर हीरो जैसी विभिन्न नामी कंपनियों में जॉब ज्वाइन करने के लिए रवाना कियाजिन्हें सरकार द्वारा कौशल युक्त किया गया था। इन सभी को ज्वाइनिंग लेटर थमाते हुए उपमुख्यमंत्री ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि युवाओं को नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी अपने हूनर को पॉलिश करते रहना चाहिए ताकि उनको तरक्की मिलती रहे।

 

इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना’ के तहत अब तक प्रदेश के 31946 ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलवाया गया है जबकि इनमें से 17259 युवाओं को तो उत्कृष्ट स्तर की कंपनियों में प्लेसमेंट भी करवा दिया है। 

 

डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को कौशल युक्त करके रोजगार दिलाने के लिए गंभीर रूप से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आज की कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड’ के गठन पर मोहर लगाई है ताकि युवाओं को प्राईवेट मेन-पावर देने वाली कंपनियों के उत्पीड़न का शिकार न हो सकें। उन्होंने बताया कि अब सरकार इस सरकारी सिस्टम के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को कौशल का प्रशिक्षण देकर सरकार में आवश्यकता के अनुसार तत्काल रोजगार दे सकेगी। 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन