हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की बड़ी अपडेट: महिलाओं के खाते में आएंगे 2100 रुपये इस तारीख को।

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपये मिलने शुरू होंगे। मुख्यमंत्री 25 सितंबर को इस योजना का एप लॉन्च करेंगे

मंत्री ने यह भी बताया कि एक स्मार्टफोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इस योजना पर वार्षिक 4,062 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और लगभग 18 से 20 लाख महिलाएं सीधे लाभ उठा सकेंगी।

कृष्ण बेदी ने कहा कि राज्य सरकार अन्य योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

योजना की पात्रता और शर्तें

उम्र सीमा: लाभार्थी महिलाओं की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

स्थाई निवासी: महिला स्वयं हरियाणा की स्थायी निवासी हो या विवाहित महिला के पति को हरियाणा में कम से कम 15 साल रहना जरूरी है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन