मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को राहत दी है और दूध के दाम सस्ते कर दिए है

SHARE:

mother-dairy-provides-relief-to-customers-by-reducing-milk-prices

मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को राहत दी है और दूध के दाम सस्ते कर दिए है। इसके बाद लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। आपको बता दें कि सरकार द्वारा जी.एस.टी. कम करने के ऐलान के बाद ये फैसला लिया गया है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है और ये नए रेट 22 सितंबर से लागू होंगे।

आपको बता दें कि यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) पर पहले 5% जीएसटी था, जिसे अब 0% कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप एक लीटर टेट्रा पैक दूध अब 75 रुपये में मिलेगा, जो पहले 77 रुपये था। इसके अलावा, पनीर, घी, मक्खन, चीज़, मिल्कशेक, आइसक्रीम आदि पर भी जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर, 750 ग्राम घी का टिन अब 720 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले यह 750 रुपये में बिकता था। पनीर की कीमत भी 95 रुपये से घटाकर 92 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, फ्रोजन स्नैक्स, जैम, अचार, नारियल पानी और टमाटर प्यूरी पर भी जीएसटी 5% लागू किया गया है। सरकार के इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिली है। ध्यान दें कि पाउच वाले दूध की कीमतें पहले जैसी ही बनी रहेंगी

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य