हिमाचल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांगड़ा में SSB स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

अमित शाह हिमाचल दौरे पर, SSB स्थापना दिवस में होंगे शामिल

धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश में इस बार सशस्त्र सीमा बल (SSB) का स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

यह आयोजन कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी स्थित सपड़ी एसएसबी केंद्र में 20 दिसंबर को होगा। इस दौरान बल की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और सीमा सुरक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने पुष्टि की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने का शेड्यूल प्राप्त हुआ है और कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

अमित शाह का यह दौरा न केवल सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी खास माना जा रहा है।
क्योंकि हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह में नगर निकाय और पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, जिन्हें अब दिसंबर के बाद आयोजित किया जाना है। ऐसे में शाह का यह दौरा भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, अपने दौरे के दौरान अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा कर सकते हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन