दिल्ली में फंड जुटाने में व्यस्त सीएम सुखविंदर सुक्खू, आज वित्त आयोग के अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

SHARE:

CM Sukhwinder Singh Sukhu Meets Finance Commission Chair

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को नई दिल्ली में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डा. अरविंद पनगढिया से चौथी बार मुलाकात करेंगे। इस बैठक में हिमाचल की आर्थिक स्थिति, राजस्व घाटा अनुदान और फॉरेस्ट कवर समेत कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। राज्य ने लाहुल-स्पीति के बर्फीले क्षेत्रों को फॉरेस्ट कवर में शामिल करने और पहाड़ी प्रदेशों के लिए अलग फंड की मांग की है।

CM Sukhwinder Singh Sukhu Meets Finance Commission Chair

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आपदा इंडेक्स में बदलाव की भी मांग की है। वर्तमान इंडेक्स में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में कम राहत मिलती है, जिससे पहाड़ी राज्यों के साथ असंतुलन पैदा होता है। वित्त आयोग की रिपोर्ट 2026 से अगले पांच साल के लिए लागू होगी और शीतकालीन सत्र में लोकसभा में पेश की जाएगी।

सुक्खू ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपांल से भी प्रदेश के राजनीतिक और आपदा बाद के हालात पर चर्चा की।

हरियाणा के सूरजकुंड में प्रस्तावित नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री 12 सितंबर को कांगड़ा लौटेंगे, जहां रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ होगा, और 15 सितंबर को शिमला में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य