Himachal: हमीरपुर में महिला पर तेजधार हथियार से हमला, कान काटा, हालत गंभीर

SHARE:

हमीरपुर में महिला पर हमला, कान काटा, हालत नाजुक

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सासन में घास काटने गई एक महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला का कान काट दिया गया और गले पर गहरा वार किया गया।

महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला का काफी खून बह चुका था।

घायल महिला की पहचान 43 वर्षीय रंजना कुमारी पत्नी विजय कुमार के रूप में हुई है। उनका पति लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत है और उनका एक बेटा है जो दिव्यांग है।


जंगल में खून से लथपथ मिली महिला

जानकारी के अनुसार, रंजना सुबह जंगल में घास काटने गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। महिला के जेठ मदन लाल ने खोजबीन शुरू की और लगभग 4:30 बजे जंगल में उन्हें बेहोश हालत में पाया।

वहां दराटी, बांस का डंडा और माला पड़ी हुई मिली, जिन पर खून लगा था। महिला के सिर और गले पर गंभीर चोटें थीं और वह बेसुध थी।

ग्राम पंचायत उपप्रधान अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को चादर में डालकर निजी वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


पुलिस मौके पर, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ASP राजेश शर्मा और पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज में महिला की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

SP हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उसे PGI भेजा गया है। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूत जब्त कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


जांच में क्या सामने आया

  • तेजधार हथियार से हमला

  • कान काटा गया

  • गले और सिर पर गंभीर घाव

  • घटनास्थल से खून से सना हथियार बरामद

  • हमलावर अभी अज्ञात

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य