धाली में HRTC बस हादसा: पट्टा टूटा, सड़क पर पलटी बस – बड़ा हादसा टला

SHARE:

धाली में HRTC बस हादसा सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा टला

राजगढ़, 29 सितंबर 2025। नेरीपूल-यशवंतनगर सड़क मार्ग पर डिब्बर से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस आज सुबह धाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अचानक सड़क पर पलट गई, हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बस का पट्टा टूटने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के समय चालक ने तुरंत बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। अन्यथा बस गहरी खाई और नदी की ओर सैकड़ों मीटर लुढ़क सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

धाली में HRTC बस हादसा सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा टला

यात्री सुरक्षित, एक घायल

बस में उस समय चालक, परिचालक सहित करीब 6-7 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री को चोटें आई हैं, जबकि बाकी सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जांच जारी

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद राहत कार्य में मदद की। हादसे की सूचना पुलिस और निगम अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य