Shimla Yug Murder Case: दोषियों को फांसी की मांग, आंखों पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन

SHARE:

Shimla Yug Murder Case फांसी की मांग, काली पट्टी प्रदर्शन

शिमला में युग हत्याकांड मामले को लेकर गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को युग के स्वजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर न्यायालय के हालिया फैसले का विरोध जताया।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को पलटते हुए दो आरोपियों को उम्रकैद और एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

Shimla Yug Murder Case फांसी की मांग, काली पट्टी प्रदर्शन

जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन और रैली में युग के पिता विनोद गुप्ता ने कहा कि “11 साल बाद भी हमें न्याय नहीं मिला। जिस आरोपी की गाड़ी और घर में युग को रखा गया, उसे बरी कर दिया गया, यह कैसा न्याय है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही है, लेकिन वे खुद निजी तौर पर सुप्रीम कोर्ट जाकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य