महिलाओं को पंचायतीराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण व राशन डिपो में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिलाई – नैना चौटाला

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

देश के प्रथम नागरिक पर टिप्पणी कर ओच्छी मानसिकता पर उतर आई कांग्रेस – विधायक नैना चौटाला
 
– हरी चुनरी चौपाल से महिलाओं को अपनी समस्याएं विधानसभा तक पहुंचाने का मिला प्लेटफार्म – शीला भ्याण
 
– उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश आज हर क्षेत्र में विकास एवं तरक्की के छू रहा नए आयाम : राजेंद्र लितानी
 
– बवानी खेड़ा के गांव रिवाड़ी खेड़ा में हुई विधायक नैना चौटाला की ‘हरी चुनरी चौपाल’
 
भिवानी, 29 जुलाई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिस दिन से सत्ता में भागीदारी की है, उसी दिन से किसान, कर्मचारी, व्यापारी, महिला वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। आज भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में प्रदेश हर मायनों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है तथा गठबंधन सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यह बात बाढड़ा से जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने शुक्रवार को जिला के गांव रिवाड़ीखेड़ा में आयोजित हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। महिलाओं को संबोधित करते हुए नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने महिला वर्ग को पंचायतीराज में 50 फीसदी आरक्षण दिलवाया, राशन डिपो में महिलाओं को 30 प्रतिशत भागीदारी दिलवाई, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए गांव से शहर तक के लिए फ्री बस पास की सुविधा, महिलाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए कम से कम ब्याज पर ऋण की सुविधा, प्रदेश के उद्योगों में प्रदेश के ही 75 फीसदी युवाओं के लिए रोजगार का आरक्षण दिलवाया। इससे एक तरफ जहां महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने का काम हुआ है तो वही अपनी चुनावी वायदे अनुसार युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा देने की तरफ भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है।
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री प्रत्येक जन के हित के कार्य कर  रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी पात्र की पेंशन ना ही काटी गई है तथा ना ही काटी जाएगी। नैना चौटाला ने कहा कि जिन किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, उपमुख्यमंत्री से बात कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने भी जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही है।
जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने एक कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भी कड़ी निंदा जाहिर की और कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से ओच्छी मानसिकता पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता का यह बयान बेहद शर्मनाक है। नैना चौटाला ने कहा कि एक गरीब व आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है लेकिन कांग्रेसी इस बात को हजम नहीं कर पा रहे।
हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि विधायक नैना चौटाला द्वारा महिलाओं से सीधा संपर्क जोड़ने, महिलाओं की मन की बात सुनने तथा उनकी समस्याएं जानने के लिए हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का असर दिखने लगा है कि महिलाओं ने घूंघट से निकलकर न केवल अपने मन की बात सार्वजनिक रूप से रखनी शुरू कर दी है बल्कि नैना चौटाला व हरी चुनरी चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाने का प्लेटफार्म भी मिला। उन्होंने कहा कि मुद्दा चाहे बेटियों को पढ़ाने और खेल का हो, महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या फिर गांव में पीने के पानी की समस्या का हो या फिर बेटियों को रोजगार देने की बात हो। इन चौपाल कार्यक्रमों में नैना चौटाला के समक्ष महिलाएं खुलकर बात कर रही है तथा उनका समाधान भी किया जा रहा है। वहीं जेजेपी प्रदेश संगठन सचिव राजेश लितानी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में आज प्रदेश हर क्षेत्र में विकास एवं तरक्की के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी हर वर्ग खुश है तथा उन्हे उपमुख्यमंत्री द्वारा लागू की जा रही योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
 इस अवसर पर हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, भगवती देवी, निर्मला परमार, सुलोचना पोटलीया, जितेंद्र शर्मा धारेडू, जगदीश धनाना, गुड्डी लांग्यान, राजेश देवी, नरेश द्वारका, शकुन्तला परमार, सरोज देवी, दर्शना देवी, अजीत तिगडाना, शंकर आहूजा और संजय कारखल इत्यादी उपस्थित थे।
Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन