किसान 15 सितम्बर तक अपनी फसलों के नुकसान की जानकारी अपलोड करें

SHARE:

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में स्वदेशी मेलों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनमें जैविक खेती और नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें विधायक और मंत्री किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

सरकार बरसाती जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत दे रही है। किसानों से कहा गया है कि वे 15 सितंबर तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल नुकसान की जानकारी दें ताकि मुआवजा दिया जा सके।

मंत्री ने फ्रांस और नीदरलैंड दौरे के अनुभव बताए, जहां किसानों को नई खेती तकनीकें और बाजार की जानकारी मिली। सोनीपत जिले में देश की सबसे बड़ी बागवानी मंडी बनाई जा रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त होगी।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य