हार्दिक पांड्या ने एशिया कप प्रैक्टिस में पहनी 20 करोड़ की रिचर्ड मिल RM27-04 घड़ी, फैंस में मचा हड़कंप

SHARE:

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से पहले प्रैक्टिस के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये कीमत की शानदार घड़ी पहने नजर आए। हार्दिक ने इस दौरान रिचर्ड मिल RM 27-04 (Richard Mille RM27-04) मॉडल की घड़ी पहन रखी थी। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोरीं, जिसमें उन्होंने बालों को ग्रे रंग में रंगवाया था। दुबई के ICC अकादमी में उनकी प्रैक्टिस से पहले बड़ी संख्या में फैंस भी उन्हें देखने के लिए पहुंचे।

शनिवार को हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस के दौरान की फोटोज साझा कीं और कैप्शन में “Back to Business” लिखा। इन तस्वीरों में उनके हाथ की कलाई पर रिचर्ड मिल की बेहद कीमती घड़ी साफ देखी जा सकती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घड़ी दुनिया में केवल 50 लोगों के पास ही मौजूद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

खास बात यह है कि हार्दिक पांड्या की यह घड़ी एशिया कप विजेता टीम को मिलने वाली इनाम राशि से लगभग 10 गुना महंगी है। इस साल एशिया कप जीतने वाली टीम को 3 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.6 करोड़ रुपये इनाम में मिलेंगे, जबकि हार्दिक की घड़ी की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

रिचर्ड मिल RM27-04 मॉडल विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के लिए डिजाइन की गई थी। एक वेबसाइट की मानें तो इसकी कीमत लगभग 22.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) है। यह घड़ी बेहद हल्की है, जिसका वजन मात्र 30 ग्राम है और यह 12,000 जी फोर्स से भी अधिक दबाव सहन कर सकती है। इस मॉडल को विशेष रूप से लिमिटेड एडिशन के तौर पर केवल 50 लोगों के लिए निर्मित किया गया है।

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष 9 सितंबर से दुबई में शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ है, जबकि दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और ओमान के बीच होगा। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग की टीमें भाग लेंगी।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य