हरियाणा सतर्कता ब्यूरो को बड़ी सफलता, रिश्वत के आरोप में फरार सरपंच गिरफ्तार

SHARE:

नूंह सरपंच गिरफ्तार हरियाणा सतर्कता ब्यूरो रिश्वत मामला रामपाल सरपंच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

नूंह, 14 अक्टूबर: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं भ्र.नि. ब्यूरो), गुरुग्राम को भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो ने ग्राम पंचायत करहेड़ा, खंड नगीना, नूंह के फरार चल रहे आरोपी सरपंच रामपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी विभागीय जांच को बंद कराने के एवज में 7 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया

ब्यूरो ने दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को आरोपी रामपाल सरपंच को पर्याप्त सबूत मिलने के बाद गिरफ्तार किया और आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को उसे माननीय न्यायालय, नूंह में पेश किया जाएगा।

मामले का विवरण

शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि. ब्यूरो, गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि वह उपमंडल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसके कार्यकाल के दौरान सरपंच रामपाल ने उसे कहा कि उसके खिलाफ चल रही विभागीय जांच को उपमंडल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह के माध्यम से पक्ष में कराने की सिफारिश एस.डी.एम. साहब से करवा दी जाए।

रिश्वत की मांग का खुलासा

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने एस.डी.एम. साहब से बात की, तो उन्होंने कहा कि रामपाल सरपंच उपरोक्त को बोलेंगे कि अगर अपनी जांच फाइल बंद करानी है तो 4 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने ग्राम सचिव हसीन से बात की, तो उसने बताया कि ए.डी.एम. से बात करने के बाद रामपाल सरपंच ने जांच फाइल को बंद कराने के एवज में उससे 4,00,000/- रुपये नकद बतौर रिश्वत की मांग की।

पहले हुई थी ग्राम सचिव की गिरफ्तारी

शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रा.स. एवं भ्र.नि. ब्यूरो, गुरुग्राम ने ग्राम सचिव हसीन को 3,00,000/- रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दिनांक 6 फरवरी 2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए, 8 और 13(1)(बी) सहपठित 13(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया था।

जांच में हुआ 7 लाख की रिश्वत का खुलासा

इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच में सामने आया कि आरोपी रामपाल सरपंच, ग्राम पंचायत करहेड़ा, खंड नगीना, नूंह द्वारा शिकायतकर्ता जुबेर अहमद, तत्कालीन स्टेनो उपमंडल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका से कुल 7,00,000/- रुपये की नकद रिश्वत ली गई थी।

आरोपी रामपाल सरपंच की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

 

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य