सराज के चिऊणी में भारी बारिश से हुए नुकसान का आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जायज़ा लिया। लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और किसानों की फसलों को भी गंभीर क्षति पहुँची है।

जयराम ठाकुर प्रभावित परिवारों से मिले और उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।

बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को त्वरित राहत व पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

























