HPTDC–IRCTC के बीच MoU, देशभर के पर्यटकों को मिलेगा संयुक्त ट्रैवल पैकेज**

SHARE:

HPTDC–IRCTC MoU: अब ट्रेन + होटल के साथ मिलेंगे कस्टमाइज्ड टूर पैकेज

पर्यटन निगम की आय बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के बीच 10 फरवरी को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत अब पर्यटकों को रेल यात्रा, ठहरने और अन्य आतिथ्य सेवाओं को शामिल करते हुए कस्टमाइज्ड ट्रैवल पैकेज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे यात्रा की योजना बनाना आसान होगा, लागत कम पड़ेगी और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

IRCTC के देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से HPTDC को पैन-इंडिया पहचान मिलेगी, जिससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या और HPTDC होटलों की ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य