NYPD ने दिलजीत दोसांझ को रोका, फैंस बोले – ओए होए, पंजाबी छा गए!

SHARE:

न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिलजीत दोसांझ से मिला NYPD, बोले अफसर – “पंजाबी आ गए ओए!”

न्यूयॉर्क: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का चार्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। हाल ही में न्यूयॉर्क से सामने आया एक वीडियो इसका सबूत है, जिसमें न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) के अफसर दिलजीत से मिलकर बेहद उत्साहित नजर आए।

यह वायरल वीडियो पिछले महीने दिलजीत की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। इसमें देखा जा सकता है कि दिलजीत एक सड़क पर टहल रहे होते हैं, तभी एक NYPD की पुलिस कार उनके पास आकर रुकती है। कार में बैठे एक भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी ने जैसे ही दिलजीत को देखा, वे माइक पर बोल उठे – “पंजाबी आ गए ओए!”

इस अनोखे और मज़ेदार अभिवादन से खुद दिलजीत भी चौंक गए, लेकिन तुरंत मुस्कुरा उठे। उन्होंने कार के पास रुककर अफसरों से बातचीत की और खुशी-खुशी उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

दिलजीत की सादगी और मिलनसार स्वभाव ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस “स्ट्रीट-साइड फैन मोमेंट” को खूब पसंद कर रहे हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य