आदमखोर हुआ पिटबुल जिसने ली अपनी मालकिन की जान

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

#pit_bull_Dog #लखनऊ  में बंगाली कालोनी त्रिपाठी परिवार में एक दर्दनाक हादसा हुआ बेटे के पाले पिटबुल माँ #सुशीला_त्रिपाठी को करीब डेढ़ घंटे तक नोचता रहा
पिटबुल ने नोच-नोच कर मांस के लोथड़े तक निकाल दिए थे।

मुख्य गेट का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण सुशीला की मदद को पड़ोसी तक नहीं जा सके। इसका सभी को अफसोस है।
इस घटना से इस इलाके के बच्चे और बड़े सभी दहशत में हैं। बुधवार के दिन पूरी गली में सन्नाटा पसरा रहा। आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों के बच्चे खेलने तक के लिए बाहर नहीं निकले। लोगों ने बताया कि मंगलवार को वह घर के बाहर तड़के टहल रही थीं। इस बीच करीब पौने पांच बजे सुशीला का बेटा अमित जिम जाने के लिए निकला। उसके बाद सुशीला के घर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी। आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो पता चला कि मकान अंदर से बंद है। पिटबुल सुशीला को नोच रहा था वह चीख रही थीं। सभी असहाय खड़े थे।
बुधवार को बंगाली कालोनी की गली में सन्नाटा पसरा रहा। अमित अपनी मां की अस्थियां लेकर विसर्जन करने के लिए प्रयागराज चले गए। उधर, मुहल्ले का माहौल भी गमगीन रहा। सुशीला से जो आस पड़ोस की महिलाएं मिलती थीं वह सभी उनकी मौत पर दुखी थीं।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन