चंडीगढ़: रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतरीन कार्यशैली के लिए SBP Group को प्रतिष्ठित Iconic Leadership 2025 Awards में “Iconic Game Changer in Real Estate Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ज़ी पंजाब हरियाणा हिमाचल की ओर से प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार SBP Group के संस्थापक एवं CMD श्री अमन सिंगला को समर्पित किया गया, जबकि ग्रुप की ओर से इसे CXO श्री सुनील बख्शी ने प्राप्त किया।

यह उपलब्धि न केवल श्री अमन सिंगला की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, बल्कि SBP Group की उस यात्रा को भी दर्शाती है, जिसमें उन्होंने रियल एस्टेट इंडस्ट्री में भरोसा, नवाचार, गुणवत्ता और ग्राहक-केन्द्रित विकास को नए आयाम दिए हैं।
SBP Group ने वर्षों से अपनी पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट्स के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। इस सम्मान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंपनी उद्योग में नई ऊँचाइयाँ छू रही है और आने वाले समय में भी अपने ग्राहकों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

























