राहत की खबर! वेरका दूध हुआ सस्ता; घी-मक्खन और पनीर के दाम भी कम

SHARE:

22 सितंबर 2025 से वेरका दूध और इसके उत्पादों की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। वेरका ने अपने दूध की कीमत प्रति लीटर 2 रुपये घटा दी है। इसके साथ-साथ पनीर, घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों की कीमतों में भी कमी की गई है।

विशेष तौर पर, घी की कीमत प्रति किलो 30 से 35 रुपये तक कम की गई है जबकि मक्खन के दाम 30 रुपये तक घटाए गए हैं। इस कमी का लाभ आम उपभोक्ता को सीधे मिलेगा।

यह निर्णय मदर डेयरी द्वारा अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती के बाद आया है। मदर डेयरी ने भी अपने टेट्रा पैक दूध की कीमत में 2 रुपये की कटौती की घोषणा की है। साथ ही पनीर, मक्खन, घी आदि के भी दाम कम किए गए हैं।

कीमतों में इस कमी का कारण केंद्र सरकार द्वारा GST दरों में संशोधन और कटौती को माना जा रहा है। GST परिषद ने 12% और 28% स्लैब को हटा कर केवल 5% और 18% स्लैब कायम रखने और लग्जरी वस्तुओं पर नया 40% स्लैब लागू करने का फैसला किया है जो 22 सितंबर से लागू होगा।

इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाले दूध और डेयरी उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध होंगे, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य