Ladakh News: DGP ने सोनम वांगचुक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑफिसर से था संपर्क

SHARE:

सोनम वांगचुक का पाक इंटेलिजेंस से संपर्क

लद्दाख (Ladakh News): लद्दाख के डीजीपी डॉ. एसडी सिंह जामवाल ने 27 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वांगचुक पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं।

सोनम वांगचुक पर क्या बोले DGP?

डीजीपी जामवाल ने कहा कि पुलिस के पास वांगचुक की विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारियां मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस ने एक पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑफिसर को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर सोनम वांगचुक से संपर्क में था।

सोनम वांगचुक का पाक इंटेलिजेंस से संपर्क

कर चुके हैं भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी मांगों को लेकर हाल ही में भूख हड़ताल की थी। इस आंदोलन ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा था।


👉 लद्दाख पुलिस के इन आरोपों ने सोनम वांगचुक और उनके आंदोलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना अहम होगा।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य