कश्मीर के सेब उत्पादन इंडस्ट्री को मजबूती देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की जा रही है। भारतीय रेल 13 सितंबर 2025 से बदगाम (कश्मीर वैली) से आदर्श नगर रेलवे स्टेशन, दिल्ली के बीच प्रतिदिन समय-सारिणी आधारित पार्सल ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है।
इस सेवा से सेब उत्पादकों को अपनी उपज समय पर और सुरक्षित तरीके से दिल्ली सहित अन्य बाजारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।
✅ आज से ही दो पार्सल वैन में सेब की खेप बदगाम से दिल्ली के लिए लोड की जा रही है, जो इस सेवा की शुरुआत का संकेत नजर आता है।
यह कदम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद पड़ा हुआ है, जिससे सेब से लदे हजारों ट्रक रास्ते में फंस जाते है।
🌟 इस नई पार्सल ट्रेन सेवा से न केवल कश्मीर की लॉजिस्टिक्स प्रणाली को मजबूत मिलेगी, बल्कि स्थानीय किसानों को भी सशक्त बनाएगी और उनकी उपज को सही समय पर देशभर के बाजारों में पहुँचाने में मददगार साबित होगी।
👉 कश्मीर के सेब उत्पादकों के लिए यह एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा!

























