पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर एक बार फिर विवादों में हैं

SHARE:

चंडीगढ़, 9 अगस्त :- पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने आरोप लगाया है कि ‘आप’ पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले पर निशान साहिब फहराने के दौरान दीप सिद्धू और अन्य के साथ मौजूद थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा है। हालांकि अभी तक मंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य