श्री आनंदपुर साहिब में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों के कटे चालान

SHARE:

श्री आनंदपुर साहिब में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, कटे चालान

गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है और यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर लगातार कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। आज विभिन्न स्थानों पर चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह और ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने अपनी टीमों के साथ विशेष अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि त्योहारों के मौसम में बाजारों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। कई जगहों पर दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन और चार-चार युवक सवार होकर यात्रा कर रहे हैं, जो न केवल नियमों की उल्लंघना है बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है।

चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह ने कहा कि कुछ लोग गलत पार्किंग करके जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं, जबकि कई नाबालिग बच्चे भी वाहन चलाते दिखाई दे रहे हैं, जिनकी उम्र ड्राइविंग के लिए उपयुक्त नहीं है। ये सभी कारण सड़क हादसों के खतरे को बढ़ा रहे हैं।

ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अब ऑनलाइन चालान प्रणाली के माध्यम से कार्रवाई कर रही है, जिससे चालान का संदेश तुरंत वाहन मालिक के मोबाइल पर पहुंच जाता है और वे ऑनलाइन ही जुर्माना जमा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे।

इस मौके पर चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जसपाल सिंह, मलकित सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य