CM भगवंत मान का ऐलान: पंजाब की महिलाओं को मिलेगा 1100 रुपये भत्ता

SHARE:

CM मान का ऐलान पंजाब की महिलाओं को मिलेगा ₹1100 भत्ता

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य की महिलाओं को वादे के अनुसार हर महीने 1100 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना अगले वर्ष 2026 के बजट पारित होने के बाद लागू होगी।



मुख्यमंत्री मान ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।

महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा

गौरतलब है कि सरकार बनने से पहले ही भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की महिलाओं को मुफ्त सफर के साथ-साथ 1100 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी। इस फैसले से न केवल गृहिणियों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके दैनिक जीवन में आर्थिक मजबूती भी आएगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य