डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांवों के विकास को लेकर सरपंचों और अधिकारियों के साथ की बैठक

SHARE:

डेराबस्सी विधायक रंधावा ने गांव विकास पर की बैठक

धूरे कार्य जल्द पूरे करने और गांवों को स्वच्छ एवं मॉडल बनाने की अपील

डेराबस्सी, 9 अक्टूबर —
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की “रंगला पंजाब” मुहिम के तहत डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज बीडीपीओ कार्यालय में डेराबस्सी सर्कल के 20 गांवों के सरपंचों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान विधायक ने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करें, ताकि गांवों को स्वच्छ, हरित और सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों में लोगों को बेहतर जीवन स्तर की सुविधा दी जाए।

रंधावा ने सरपंचों से अपील की कि वे अपने गांवों में स्वच्छता, निकासी प्रणाली, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

बैठक में अमलाला, बरोली, निंबुआ, बाकरपुर, बिजनपुर, खेड़ी गुजरां, कारकौर, चंडियाला, परागपुर, बैर माजरा, जवाहरपुर, भगवानपुर, फतेहपुर जट्टां, राजो माजरा, हरीपुर हिंदूआं, बेहड़ा, इब्राहिमपुर, मियांपुर, त्रिवेदी कैंप और साधनगर कॉलोनी के सरपंच मौजूद थे।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, और सरपंचों की सक्रिय भागीदारी से ये योजनाएं जमीन पर सफलतापूर्वक लागू होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरपंच अपने गांव के युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों की ओर प्रेरित करें और अपने-अपने गांवों में खेल मैदान तैयार करवाएं। उन्होंने बताया कि ये खेल मैदान मनरेगा योजना के तहत बनाए जा सकते हैं।

बैठक के दौरान बीडीपीओ डेराबस्सी ने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य