श्रीहरमंदिर साहिब में श्रद्धा का महासैलाब, चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत

SHARE:

श्रीहरमंदिर साहिब में श्रद्धा का महासैलाब

अमृतसर: चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बुधवार को सचखंड श्रीहरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में संगत ने मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूरा परिसर गुरु भक्ति और कीर्तन रस से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, अतिरिक्त प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, तथा अन्य पंथक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। श्रीहरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब को फूलों और रोशनी से सुंदर रूप से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद रागी, ढाडी और कविशर जत्थों ने संगत को गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों से जोड़ा।

कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने संगत को गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रसिद्ध कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह ने गुरु साहिब के जीवन परिचय पर प्रेरणादायक कथा प्रस्तुत की। इसके अलावा, कवि दरबार में पंथक कवियों ने कविताओं के माध्यम से गुरु रामदास जी के योगदान और आध्यात्मिक संदेश को संगत तक पहुंचाया।

श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और गुरु के आशीर्वाद का लाभ लिया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य