खरड़ हलके की 90 सड़कों के निर्माण को 46 करोड़ रुपये की मंजूरी,

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

खरड़ हलके की सड़कों के निर्माण के लिए 46 करोड़ रुपये की मंजूरी

विधायक अनमोल गगन मान ने हलके वासियों को दी दिवाली की भेंट, 90 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 46 करोड़ रुपये की मंजूरी

खरड़ हलके की सड़कों के निर्माण के लिए 46 करोड़ रुपये की मंजूरी
विधायक अनमोल गगन मान सड़क निर्माण का दृश्य खरड़ का मानचित्र

जल्द ही बदलेगी खरड़ हलके की तस्वीर: विधायक

खरड़ (एस.ए.एस. नगर), 27 सितंबर, 2025: हलका विधायक अनमोल गगन मान ने हलका वासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ड्यू लिंक सड़कों की मरम्मत करने की प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी गई है, जिससे हलका खरड़ में पड़ने वाली लिंक सड़कें, जो कि मार्किट कमेटी खरड़ और कुराली के अधीन आती हैं, की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

पहले चरण में 30 सड़कों की मरम्मत

इसके पहले चरण में वे 30 सड़कें शामिल हैं जो साल 2022-23, 2023-24, 2024-25 में ड्यू थीं, जिनके टेंडर पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा आवंटित किए जा चुके हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 60.48 किलोमीटर है और इनकी मरम्मत का खर्च लगभग 15 करोड़ रुपए है। इनकी मरम्मत का काम छह महीने में खत्म किया जाना है।

दूसरे चरण में 50 सड़कों का काम

इसके अलावा दूसरे चरण में वे सड़कें शामिल हैं जो साल 2025-26 में ड्यू हैं। इन सड़कों की मरम्मत के टेंडर भी पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा लगा दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के तहत खरड़ हलके की लगभग 50 लिंक सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 97.03 किलोमीटर है, जिसका खर्च लगभग 24 करोड़ रुपए है और सड़कों की मरम्मत का काम 13 महीने की अवधि के साथ आवंटित किया जाएगा।

10 अतिरिक्त सड़कों को भी मिली मंजूरी

विधायक खरड़ अनमोल गगन मान ने बताया कि खरड़ हलके की 10 अन्य सड़कें, जिनकी लंबाई 30.12 किलोमीटर है और खर्च 7.40 करोड़ रुपए है, की मंजूरी भी वित्त विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है, और इनका काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह काम 6 महीनों में पूरा किया जाएगा। उक्त सभी सड़कों के रखरखाव का काम भी संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाना है।

Punjab Govt Roads Infra
Punjab Govt Roads Infra
Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन